33 C
Kolkata
Monday, April 6, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, राज्यभर में ‘हाई अलर्ट’

इंफाल । मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेंगनौपाल जिले के मोरेह क्षेत्र स्थित यांगौबुंग गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान घाटी-आधारित विभिन्न उग्रवादी समूहों (VBIGs) के चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए उग्रवादी अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है:
केइशम सुमंता मैतेई (25): पीएलए (PLA) से संबद्ध।
अंगोम सोमरजीत सिंह उर्फ नोंगाबा (32): एनआरएफएम (NRFM) से जुड़ा।
युमनाम नाओबा सिंह (26) और खुंड्राकपम श्यामसन मैतेई (25): दोनों केसीपी/एमएफएल (KCP/MFL) संगठन से जुड़े हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रूट मार्च
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में ‘एरिया डोमिनेशन’ (क्षेत्र पर नियंत्रण) का अभ्यास तेज कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई जिलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

Related Articles

नवीनतम लेख