रांची: यात्रियों की सुविधा एवं होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 07051/07052 सिकंदराबाद – रक्सौल – सिकंदराबाद होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा।
ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद – रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) दिनांक 04/03/2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का सिकंदराबाद प्रस्थान (शनिवार) 21:00 बजे, हटिया आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, रांची आगमन 20:20 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, मूरी आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:42 बजे तथा रक्सौल आगमन (सोमवार) 13:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल – सिकंदराबाद होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) दिनांक 09/03/2023 (गुरुवार) को रक्सौल से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का रक्सौल प्रस्थान (गुरुवार) 19:15 बजे, मूरी आगमन 11:48 बजे प्रस्थान 11:50 बजे, रांची आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:10 बजे, हटिया आगमन 13:25 बजे प्रस्थान 13:30 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन (शनिवार) 13:00 बजे होगा।
इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 11 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, कुल 24 कोच होंगे।