रांची। रांची के धुर्वा इलाके से लापता मासूम अंश और अंशिका को लेकर पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब जो कोई भी अंश और अंशिका के बारे में सही और पुख्ता जानकारी देगा, उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षित वापसी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इनाम की राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जानकारी देने के लिए आगे आएं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को अंश और अंशिका के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


