24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश, प्रदेश में हाई अलर्ट

बिरसा भूमि लाइव

पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और खालिस्तान समर्थक संगठन “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाये जाने के घंटों बाद अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के आवास के बाहर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।

जलंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल कुछ साथियों संग भाग निकला है। गिरफ्तार आरोपियों से एक .315 बोर की राइफल, सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।

पूरे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है। इसकी वजह अमृतसर में हो रहा G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है। पंजाब में आज दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं चालू होंगी या नहीं, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles