बिरसा भूमि लाइव
रांची : रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सावन के अंतिम और आठवीं सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों जल अर्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।
रांची के कांके, कोकर, बूटी मोड, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, हरमू, किशोरगंज, लालपुर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सुबह से कर रहे हैं। वहीं दूसरी देवघर के बाबा बैजनाथ धाम, दुमका के बासुकी नाथ धाम, खूंटी के अमरेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।