इंटास फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘अपना घर’ में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड का पारंपरिक व प्रकृति पर्व सरहुल जो की पूरे झारखंड राज्य में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है, जो इन दिनों मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंटास फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘अपना घर’ में भी सरहुल पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इंटास फाउंडेशन जहां पर कैंसर के मरीजों को नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाती है। जैसे की रहना, खाना, गाड़ी, मुफ्त वाई-फाई और अन्य सेवाएं व सुविधा प्रदान की जाती है, वही उनके मनोरंजन के लिए अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन भी करवाती रहती है, इसी क्रम में दिनांक 14 अप्रैल 2024 को इंटास फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘अपना घर’ में एक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो की सरहुल त्यौहार मैं किए जाने वाले नृत्य पर आधारित था।

सरहुल पर्व में झारखंड के स्थानीय निवासी साल वृक्ष की पूजा करके मनाते हैं। त्यौहार में महिलाएं और पुरुष जो परिधान पहनते हैं एवं श्रृंगार करते हैं इस तरीके से विमेंस कॉलेज रांची की कुछ छात्राओं ने नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया और मरीज और उनके देखभाल करने वालों का मनोरंजन किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मरीजों व उनकी देखभाल करने वालों और वहां पर कार्यरत स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबने नृत्य किया, मांदर की ताल पर खूब थिरके और अंतर मन से काफी प्रसन्न हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन इंटास फाउंडेशन में कार्यरत सिलिका ऊलाल और रूबी कुमारी ने करवाया। कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों ने विमेंस कॉलेज की छात्राओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और और विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने इंटास फाउंडेशन को तहे दिल से शुक्रिया कहा और यह दुआ की कि इंटास फाउंडेशन इसी तरह तरक्की करता रहे और मरीजों के हित में अपनी सेवाएं देता रहे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles