23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से दिया इस्तीफा

बिरसा भूमि लाइव

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे को भेजा पत्र

रांची : श्रमिक नेता संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस आशय से संबंधित पत्र इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे को प्रेषित किया है। अपने पत्र में श्री सोनी ने श्री दुबे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है कि निजी कार्य व्यस्तता के कारण संगठन के लिए समय निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए वह राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

श्री सोनी ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे का वह काफी सम्मान करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में श्रमिक हितों के लिए संगठन से जुड़कर संघर्षशील रहे। व्यक्तिगत तौर पर वह श्री दुबे जी के सदैव आभारी रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles