21.2 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

सांसद खेल महोत्सव का समापन, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया यह संदेश

रांची। रांची में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस मौके पर देशभर के 237 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, केवल सीखता है। उनका यह संदेश सुनकर रांची के ओटीसी ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों से प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में 290 से अधिक सांसदों की भागीदारी रही, जबकि 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा कि खेल का प्रभाव जितना बड़ा होगा, इसका परिणाम भी उतना ही सकारात्मक होगा। शहरों और गांवों के युवा इसमें शामिल हुए, जिससे खेल को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है। पीएम ने बताया कि अब खेल चयन प्रतिभा के आधार पर हो रहा है, न कि पहचान के आधार पर। समापन समारोह में रांची के ओटीसी ग्राउंड में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में छऊ नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खिलाड़ियों को टी-शर्ट दी गई और फुटबॉल टीमों को दो नेट और एक-एक फुटबॉल प्रदान किया गया। सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 20 अगस्त से हुई थी और यह करीब चार महीने तक चला। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, मैराथन और बुशू जैसे कुल 8 खेलों में प्रतियोगिता हुई। अकेले फुटबॉल में 147 टीमों ने भाग लिया। रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में हर दिन तीन-चार मैच आयोजित किए गए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस खेल महोत्सव से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा सामने आई है। पीएम मोदी के प्रेरक संबोधन से युवा और अधिक उत्साहित हुए हैं, जिसका लाभ आने वाले 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाई देगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles