23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 5 से 7 मई को, फॉर्म जारी

बिरसा भूमि लाइव

  • 20 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन
  • कला और संस्कृति की विधाओं को संजोने का मिलेगा अवसर : संजय सेठ

रांची: आगामी 5, 6 और 7 मई को रांची में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म रविवार को लॉन्च किया गया। कला और संस्कृति से जुड़े इस महोत्सव के फार्म की लॉन्चिंग झारखंड के लोक का प्रतिनिधित्व करने वाले पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी और सुप्रसिद्ध गायिका मृणालिनी अखौरी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद संजय सेठ मौजूद रहे। फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद अतिथियों ने इस सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह महोत्सव रांची लोकसभा क्षेत्र के नवोदित लोक कलाकारों की प्रतिभा को निखारने में बहुत ही सशक्त भूमिका निभाएगा।

सांसद ने यह एक अनूठा कार्यक्रम किया है, जो सामान्य रूप से लोग नहीं कर पाते। रांची लोकसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति की प्रतिभाएं निखर कर सामने आए और वह देश और दुनिया में हमारी लोक कलाओं का मान बढ़ाएं, इस दिशा में सांसद का प्रयास सराहनीय है। दोनों ही अतिथियों ने कहा कि सांसद ने कलाकारों के लिए एक अच्छी पहल की है। इसका परिणाम कला संस्कृति के साथ-साथ कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए भी सार्थक होगा।

संजय सेठ ने कहा कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कला और संस्कृति की विधाओं को संजोने का अवसर मिलेगा। यह फॉर्म 20 मार्च से 15 अप्रैल तक सांसद कार्यालय सहित युवा रंग मंच के कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगा। फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद सांसद ने महोत्सव से जुड़े विभिन्न विधाओं के कोऑर्डिनेटर का भी नंबर जारी किया। जो भी प्रतिभागी इस महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं, वह किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं।

इनसे कर सकते हैं संपर्क :  इस महोत्सव में भाग लेने व संबंधित प्रतियोगिताओं की जानकारी हेतु संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं। इसमें थिएटर स्किट प्रतियोगिता के लिए शंकर पाठक (8877183983) और सोनू सोनार (8935851653), माइम प्रतियोगिता के लिए मुन्ना लोहार (9931152081) और सन्नी सिंह (8789359469), क्लासिकल सोलो डांस के लिए सुनीता उरांव (9523426376), क्लासिकल ग्रुप डांस के लिए तृषा भाटिया (9709069684), फोक और पारंपरिक नृत्य के लिए सुमोना चटर्जी (6363404054), थीम आधारित कोरियोग्राफी के लिए सिकंदर ठाकुर (8210335269), वोकल सोलो के लिए देबप्रिया ठाकुर (9430377731), ग्रुप सॉन्ग के लिए रजत आनंद (6200032956), ट्राइबल इंस्ट्रूमेंट के लिए मनपुरण नायक (7070082417, 9835164521) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles