संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री का पदभार संभाला, राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

बिरसा भूमि लाइव

नयी दिल्ली : रांची से दूसरी बार सांसद बने संजय सेठ ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

राजनाथ सिंह ने भी गुलदस्ता देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनसे मुलाकात करने वालों का तांता लगा रहा। गौरतलब हो कि पीएम मोदी की कैबिनेट में पहली बार संजय सेठ को जगह दी गयी है। 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles