27.1 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को आयेंगे नई दिल्ली

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर 4 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा आयेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में आयोजित 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके उनके स्वागत में भोज आयोजित करेंगी।
पुतिन की आगामी राजकीय यात्रा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का अवसर प्रदान करेंगी। इसके साथ विशेष एवं अधिकार प्राप्त रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के विजन तैयार होगा। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच क्रम से एक-दूसरे के यहां वार्षिक स्तर पर शिखर वार्ता आयोजित होती है। व्लादिमीर पुतिन 2021 में आखिरी बार भारत आए थे। इसबार कई रक्षा सौदे की संभावना है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच में यूक्रेन संघर्ष भी चर्चा हो सकती है।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख