26.8 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15 . 6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : झारखंड में मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। 12  दिसंबर यानि कल शुक्रवार को मोटे अनाज की खेती से जुड़े राज्य के करीब 35 हजार किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से 15 . 6 करोड़ रुपए की राशि भुगतान होने जा रही है। ये राशि 52 हजार एकड़ में किसानों के द्वारा किए जा रहे मोटे अनाज की खेती के एवज में प्रोत्साहन राशि है। विभाग ने मिलेट मिशन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रति एकड़ 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया है। मिलेट मिशन का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना, पौष्टिक आहार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है। हम सिर्फ कहते नहीं, बल्कि करके दिखाते है।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख