टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

बिरसा भूमि लाइव

मुंबई : भारत और मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित ने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों में 105* रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 166.67 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। मैच में लगाए गए 5 छक्कों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित के नाम 502 छक्के हो गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (1,056 छक्के) के हैं, उनके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (860 छक्के), आंद्रे रसेल (678 छक्के) और कॉलिन मुनरो (548 छक्के) हैं। रोहित ने इस आईपीएल सीजन के छह मैचों में 52.20 की औसत और 167 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से एक शतक के साथ 261 रन बनाए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles