बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन मोरहाबादी कार्यालय में झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन का चुनाव रविवार को हुआ। झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सत्र 2023-2027 के पदाधिकारी निर्वाचित किये गये। इनमें अध्यक्ष आरके आनंद, उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, उदय साहू, निरंजन शर्मा, बिपिन कुमार सिंह, रूपेश साहू, राजकुमार सिंह, सचिव अनिल कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक गोप, संयुक्त सचिव सुजाता भकत, राजकुमार जैन, प्रणव कुमार चौधरी, रणवीर सिंह, पलबिन्दर सिंह, सुचेता चटर्जी, कार्यकारिरणी सदस्यों में महेंद्र सिंह, सुदित कुमार सिंह, जितेंद्र महतो, चंद्र बहादुर सिंह, हर्षवर्धन, निशा कुमारी, राकेश कुमार सिंह के नाम शामिल है।
इस चुनाव में झारखंड के विभिन्न अठारह जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ऋतुराज की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान इंडियन वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में अरुण कुमार केसरी (बिहार) मौजूद थे। जबकि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में एसके पांडे मौजूद थे।
झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ मधुकांत पाठक, सुरेश कुमार सिंह, सीडी सिंह, संजेश मोहन ठाकुर, शशिकांत पाठक ,आलोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।