19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुयी संपन्न

गुमला: उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से सम्बंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलामपत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। इसमें मुख्य रूप से उत्पाद विभाग मत्स्य विभाग, परिवहन विभाग,खनन विभाग, निबंधन विभाग ,विद्युत विभाग तथा अंचलवार राजस्व वसूली, ऑनलाईन दाखिल खारिज मामलों, अवैध जमाबंदी सहित अन्यान्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिला उत्पाद विभाग लगातार 2 माह से राजस्व वसूली में झारखंड में पहला स्थान पर है। जिसे देखते हुए उपायुक्त ने हर्ष प्रकट किया एवं इसी प्रकार से आगे भी कार्य करने की बात कही।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों के विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिया। साथ ही मासिक राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। जिसमें उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने ऑनलाईन दाखिल खारिज मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध जमाबंदी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम मे अंचल अधिकारियों दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रहण का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अतिरिक्त भू- अर्जन के लंबित मामले के निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ हीं उन्होंने सभी सम्बन्धित पदाधिकारीयों व अंचल अधिकारियों को निदेशित किया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करे ताकि सारे कार्यो की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समय समय पर छापामारी करते रहने का निर्देश दिया किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों पर कड़ी नजर रखते हुए उनपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

उपायुक्त ने प्रति दिन तहसील कचहरी को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया, बंद पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्यवाही भी की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2022 -23 में सभी संबंधित विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण के तहत बेहतरीन कार्य किया गया है। जिसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को धन्यवाद किया एवं इसी प्रकार आगे भी कार्य करने की बात कही।

इसके अलावा उपायुक्त ने माइनिंग के अवैध मामलों पर भी कड़ी नजर रखते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने टाना भगत के समुदाय के हित के लिए ड्रिप इरिगेशन, बीज वितरण, आम बागवानी, उनके लिए तालाब निर्माण तथा टाना भगत समुदाय के लोगों को हर संबंधित योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कल्याण गुरुकुल में टाना भगत के बच्चों का एडमिशन करवाते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिलाने की बात कही। इसके अलावा 15 मार्च से पूर्व सभी किसानों का केसीसी अप्रूव करतेचुए ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया ।इसके अलावा अन्य कई विषयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ गुमला , एसडीओ बसिया , भूमि सुधार उप समाहर्ता ,जिला खनन पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी , जिला निबंधन पदाधिकारी , संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारियों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles