नवादा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघ के आहवान पर नवादा सदर सहित विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं ।जिस कारण राजस्व कार्यालय में ताला लटका हुआ है । अपार समाहर्ता ने बताया कि सरकार से मांगों को लेकर राजस्व अधिकारी हड़ताल पर है । कब हड़ताल खत्म होगी। इसमें मेरे स्तर से कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस मामले में सरकार का निर्णय ही सर्वोपरि होगा। कौआकोल प्रखण्ड के सभी राजस्व कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे विभागीय राजस्व सम्बन्धित कार्य ठप हो गया है।
राजस्व कर्मचारी नितेश कुमार मिश्रा,नरेंद्र कुमार,आदित्य कुमार,मिथुन कुमार मिठू,प्रकाश कुमार,दीपक कुमार ने बताया कि गृह जिला में पदस्थापन,वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2800 करने,सेवा संपुष्टि,अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाने,रिक्त पदों की बहाली,सुरक्षा की गारंटी,संवर्ग परिवर्तन पर रोक,बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्ति,कंप्यूटर दक्षता की अनिवार्यता से छूट, एसीपी और एमएसीपी का लाभ,लंबित विभागीय कार्रवाई से मुक्ति,शोषण पर रोक,विभाग में राजस्व कर्मचारी का पद सुरक्षित करने,ऑनलाइन कार्य के लिए उपकरण और रिचार्ज की सुविधा,क्षेत्र भ्रमण के लिए मोटरसाइकिल,पुरानी पेंशन की बहाली,विभागीय पत्रों का अनुपालन और 10 वर्ष सेवा वाले कर्मचारियों को पदोन्नति देने सहित अन्य मांगों को लेकर वे लोग सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।


