20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

बिहार-झारखंड में पूरे साल रहा रिलायंस जियो का जलवा, जोड़े 24.37 लाख नये मोबाइल ग्राहक

  • जनवरी से अक्टूबर तक सर्किल सीएमएस ग्रोथ के 85 फीसदी पर जियो का कब्जा
  • होम कनेक्टिविटी सेगमेंट में भी 70 फीसदी हिस्सेदारी के साथ जियो नंबर वन

टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI की जनवरी से अक्टूबर तक के सीएमएस यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़ों में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन बना हुआ है। सीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अकेले बिहार झारखंड में नए ग्राहकों के 85 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। जनवरी से अक्टूबर तक दस महीनों में बिहार सर्किल में 28 लाख 55 हजार 296 नए मोबाइल ग्राहक जुड़ें हैं। रिलायंस जियो ने इस बढ़त का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा यानि 24 लाख 36 हजार 771 ग्राहक हासिल किया है।

भारती एयरटेल को भी नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है। एयरटेल ने 2025 के दस महीनों में 05 लाख 75 हजार 934 ग्राहकों को जोड़कर दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

वोडा-आइडिया भी सीएमएस मामले में तीसरे स्थान पर जमा हुआ है। जनवरी से अक्टूबर तक वीआई ने 01 लाख 52 हजार 976 नए ग्राहकों को जोड़ा है।

उधर बीएसएनएल को लगातार अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। जनवरी से अक्टूबर तक बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में बीएसएनएल ने 03 लाख 10 हजार 385 मौजूदा ग्राहकों को खोया है।

जनवरी से अक्टूबर 2025 के दस महीनों में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 56.63 फीसदी से बढ़कर 58.18 तक तक पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।

होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। जियो फाइबर, एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार-झारखंड में 70 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर रिलायंस जियो का है। तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट कनेक्टिविटी मार्केट में जियो की बादशाहत पूरे साल कायम रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles