24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

झारखंड में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी

झारखंड में पिछले दो दिनों से ठंड में कुछ कमी आई है और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले बुधवार को यह 11.3 डिग्री सेल्सियस था। इसी प्रकार जमशेदपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, डाल्टनगंज में बुधवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम औसत तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, राज्य भर में दिन में धूप में कम तल्खी महसूस हो रही है, जबकि रात में भी कनकनी में कमी आई है। रांची और आसपास के इलाकों में इन दिनों रात में कुहासा छा रहा है। हालांकि, सुबह होते ही मौसम पूरी तरह से साफ हो रहा है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आनेवाले दो दिनों तक राज्य में सुबह कुहासा छाया रहेगा। इसके बाद आसामान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। हालांकि, शनिवार को दिन में मौसम साफ रहने की जानकारी विभाग ने दी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान में राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान गुमला में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिक‍तम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, जमशेदपुर में 29.2 डिग्री और 14.6 डिग्री, डालटेनगंज में 28.8 और 12.5 डिग्री, बोकारो में 26.5 और 14.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यू3नतम तापमान में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles