बागी विधायक चमरा लिंडा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी से किया निलंबित

बिरसा भूमि लाइव

रांची : बागी विधायक चमरा लिंडा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी से निलंबित कर दिया। इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया गया। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है। साथ ही पार्टी की सदयस्ता से भी निलंबित किया जाता है। पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में चमरा लिंडा ने महागठबंधन के खिलाफ जाकर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles