प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 19 आईपीएस व 99 डीएसपी की रहेगी जिम्मेदारी, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड दौरे पर आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन आने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने की संभावना है। जबकि, अन्य जिलों में सिर्फ जनसभा होनी है। पीएम की सुरक्षा में 19 आईपीएस व 99 डीएसपी रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए रांची सड़क के दोनों ओर कट, जहां से मुख्य सड़क पर गाड़ियों का आवागमन होता है, पर दोनों ओर से बैरिकेडिंग की गयी। वहीं, जिन जगहों से आमलोगों के प्रवेश की संभावना है, वहां भी बैरिकेडिंग कर दी गयी है। सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। एयरपोर्ट के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

रांची जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के गुजरने वाले सभी रास्ते को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यानी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से हरमू चौक, हरमू रोड, रातू रोड चौराहा होते हुए राजभवन तक 500 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, इन सभी इलाकों में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गयी है। इधर, एसपीजी और रांची पुलिस ने एयरपोर्ट से राजभवन तथा राजभवन से एयरपोर्ट तक मॉक ड्रिल किया गया।

रांची जिला में जगुआर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जैप 1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, सीआईडी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, जैप 2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं गुमला जिले में आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, एसीबी एसपी सहदेव साव, आरिफ एकराम, जैप 3 कमांडेंट अंबर लकड़ा, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पलामू में होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह, वायरलेस एसपी हरविंदर सिंह, रेल धनबाद एसपी मनोज स्वर्गियारी, स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन की प्रतिनियुक्ति की गई है और चाईबासा में जैप 10 कमांडेंट पीयूष पांडेय, एसीबी एसपी सादिक अनवर रिजवी, एहतेशाम वकारिब, रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जिलों में अधिकारियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनाती का आदेश दिया गया है।

पीएम की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे। इसको लेकर गुरुवार को विस्थापित भवन धुर्वा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन सिन्हा, एसटीएफ एसपी प्रियदर्शी आलोक और एटीएस ऋषभ झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

जाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

3 मई 2024 : शाम 4:45 बजे – सिंहभूम हैलिपैड

शाम 5:00 बजे – टाटा कॉलेज ग्राउंड

शाम 5:45 बजे – सिंहभूम से रांची

शाम 6:35 बजे – रांची एयरपोर्ट

शाम 6:55 बजे – राजभवन

4 मई 2024 :   9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट

9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू

11:00 बजे – चियांकी एयरपोर्ट

11:45 बजे – पलामू से लोहरदगा

12:45 बजे – लोहरदगा में कार्यक्रम

1:30 बजे – लोहरदगा से रांची

2:00 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles