रांची के उत्सव पोद्दार का पहला म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कंपनी से हुआ लॉन्च

बिरसा भूमि लाइव

रांची: राजधानी रांची के रहने वाले उत्सव पोद्दार मुंबई में गायन एवं मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा है। रांची मारवाड़ी महिला समिति की मीडिया प्रभारी सह समाजसेवी अन्नू पोद्दार एवं व्यवसायी राजू पोद्दार के पुत्र उत्सव पोद्दार ने मुंबई में म्यूजिकल लेबल जी म्यूजिक कंपनी से अपना पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। उत्सव पोद्दार इस म्यूजिक वीडियो के गाने के गायक है, म्यूजिक वीडियो का निर्देशन रिशव अग्रवाल द्वारा किया गया है तथा स्टार कास्ट उत्सव पोद्दार और ओनिमा कश्यप मुख्य भूमिका में है। ज़ी म्यूजिक कंपनी से रिलीज म्यूजिक वीडियो के लांच के अवसर बड़ी संख्या में लोग म्यूजिक वीडियो को ऑनलाइन यूट्यूब में देखा जा सकता है।

उत्सव पोद्दार का पहला म्यूजिक वीडियो जी कंपनी से लॉन्च होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी महिला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्सव पोद्दार एवं उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उत्सव के उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बधाई देते हुए कहा है कि उत्सव पोद्दार गायकी एवं अदाकारी में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा हमारे समाज के लिए गौरव की बात है कि मारवाड़ी समाज के बच्चे शिक्षा एवं खेल के साथ साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी अपना उत्कृष्ट एवं बेहतरीन कार्य कर समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles