बिरसा भूमि लाइव
रांची: रांची रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरूवार को हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह की मुख्य उपस्थिति में महिला कर्मचारियों के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मंडल के सभी विभागों की महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान जेकेडी ग्रूप के सदस्यों द्वारा मार्शल आर्ट्स के माध्यम से उपस्थित महिला कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा हेतु आत्मरक्षा के गुर बताए गये। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं में आत्मरक्षा के उपाए बताकर उनके आत्मविश्वास बढ़ाना था।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के गुर जानना बहुत ही आवश्यक है। इसे स्वयं भी सीखना चाहिए तथा अपने परिवार एवं आस-पास की महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।