रांची। रांची पुलिस ने तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैली ट्रेडर्स पर छापा मारा। यह कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सिरफ से जुड़ी जांच के तहत की गई है। सिटी DSP के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुकान और गोदामों में रखे प्रतिबंधित पदार्थों की तलाशी ली और जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और देख रही है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित दवाओं और पदार्थों को बाजार से हटाना है और संबंधित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।


