रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब लोहरदगा में भी रुकेगी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने बताया कि रांची से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का लोहरदगा में भी स्टॉपेज होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड की स्वीकृति प्राप्त हो गई है और संबंधित निर्देश शुक्रवार की रात को रेलवे बोर्ड द्वारा पारित किया गया था। उन्होंने बताया कि यह एक बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है। अब लोहरदगा में प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है और किसी भी दिन से लोहरदगा में ट्रेन रुकने लगेगी। रेलवे के इस निर्णय से लोहरदगा और गुमला जिला के यात्रियों की राजधानी की यात्रा आसान हो जाएगी और वो लोहरदगा स्टेशन से ही नई दिल्ली की ट्रेन पकड़ सकेंगे। इसके अलावा निकट भविष्य में और भी कई ट्रेनें लोहरदगा स्टेशन पर रुकेंगी। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles