सीए विधार्थियों के लिए रांची स्तरीय वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के द्वारा ब्रांच लेवल क्विज प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता निम्नलिखित घोषित हुए :

वाद विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता
विजेता : हरिषिता अग्रवाल और शुभांशी गारोडिया

क्विज प्रतियोगिता
विजेता टीम : यश धानुका और अंशु अग्रवाल
उपविजेता टीम: सुनिधि कुमारी और समृद्धि शर्मा

इस प्रतियोगिता के लिए क्विज मास्टर और जज के रूप में इंस्टिट्यूट की रीजनल कौंसिल सदस्या सीए मनीषा बियानी और सीए शुभम मोदी उपस्थित होकर विधार्थियों का प्रदर्शन को परखा।

इससे पूर्व इस क्विज और डिबेट प्रतियोगिता के आयोजन पर उपस्थित 50 से अधिक प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने कहा की दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया अपनी स्थापना के बाद से देश भर में दूरस्थ शिक्षा मोड के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम करने वाले छात्रों को सुसंगत तरीके से अच्छे तकनीकी ज्ञान से लैस शिक्षा प्रदान कर रहा है।

सीए विधार्थियों की सर्वांगीण पेशेवरों के रूप में तैयार करने के लिए, उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए उनके संचार और प्रस्तुति कौशल और पाठ्येतर गतिविधियों में सुधार के लिए विशेष प्रयास और दूरदर्शिता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इंस्टिट्यूट की छात्र कौशल संवर्धन बोर्ड (अध्ययन बोर्ड-संचालन) छात्रों को उनकी पसंद के क्षेत्रों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सीए छात्रों की हर वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित करता है। ताकि सीए के विधार्थी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। उन्होंने बताया की यह प्रतियोगिता तीन स्तरीय – इंस्टिट्यूट की शाखा स्तरीय, रीजनल स्तर और अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जाता है जिसमे शाखा स्तर के विजेता रीजनल स्तर पर और रीजनल स्तर के विजेता अखिल भारतीय स्तर पर भाग लेते हैं।

इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए निशांत मोदी ने उपस्थित सीए विधार्थियों को बताया की का यह प्रयास है कि सीए विधार्थियों को हर वह सुविधा रांची में प्रदान किया जाय जो मेट्रो शहरों में उपलब्ध है।विजेताओं को रीजनल कौंसिल सदस्या सीए मनीषा बियानी के द्वारा ट्रॉफी देकर पुरुष्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में आयोजन में अक्षत कुकरेती, श्रेया पाठक, हर्ष कुमार डालमिया, ईशा राज, हर्ष राज डालमिया, श्रुति राज और विकाश डालमिया का महत्वपूर्ण भूमिका था।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles