बिरसा भूमि लाइव
रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थाई रूप से कोच संयोजन मे वृद्धि की गयी है। अब इन ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 01 अतिरिक्त कोच 3 महीने के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 18619 रांची – गोड्डा एक्स्प्रेस ट्रेन में दिनांक 16/03/2023 से दिनांक 15/06/2023 तक उपरोक्त कोच लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्स्प्रेस ट्रेन में दिनांक 17/03/2023 से दिनांक 16/06/2023 तक उपरोक्त कोच लगाया जाएगा।