33 C
Kolkata
Monday, April 6, 2026

रामगढ़ आलू व्यापारी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 30 टांके लगे 

रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के एक आलू व्यापारी पर चितरपुर बाजार टांड़ में बुधवार शाम को ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल व्यापारी से 40 हजार रुपये की छिनतई की गयी। उसके चेहरे और कान पर लगभग 30 टांके लगे हैं।

whatsapp image 2026 02 12 at 1.41.03 pm
गिरफ्तार आरोपी

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की शाम लगभग छह बजे वह बाजार टांड़ स्थित अपने आलू गोदाम में दिनभर की बिक्री की राशि गिन रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार छोटकीपोना निवासी शंकर कुमार महतो ने रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसी दौरान चितरपुर बाजार टांड़ निवासी किशन रजक (पिता राजेंद्र रजक उर्फ मोटू) अचानक वहां पहुंचा और ब्लेड से उन पर हमला कर दिया। हमले में शंकर महतो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी नकदी लेकर फरार हो गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके चेहरे और कान पर लगभग 30 टांके लगाये। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

नवीनतम लेख