बिरसा भूमि लाइव
- कुल 228152 मतदाताओं ने दिया मत
- 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
- 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मत
रामगढ़: 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मतदान का प्रतिशत कुल 67.96% रहा। मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया।
इधर चुनाव को लेकर सुबह से लोगों का मतदान केंद्र पर आना प्रारंभ हो गया था। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे दिखे। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे, जिसमें 62 शहरी एवं 343 ग्रामीण है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान हेतु बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवम् केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए थे।