18 C
Kolkata
Thursday, December 11, 2025

राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने एसजीवीएस अस्पताल को दिए 14 लाख रुपये

राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने खूंटी के हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एसजीवीएस) अस्पताल में लिफ्ट निर्माण के लिए 14 लाख रुपये की अनुशंसा की है। ज्ञात हो कि सर्वांगीण विकास संस्थान खूंटी के चिकित्सा सेवा के प्रकल्प के लिए पद्मभूषण कड़िया मुंडा के अथक प्रयास से खूंटी और सिमडेगा जिले में दो अस्पताल संचालित है। इनमें प्रतिदिन लगभग 15 निशुल्क नेत्र संबंधी रोगों की सर्जरी और उपचार हो रहा। अब खूंटी का अस्पताल सामान्य उपचार की ओर बढ़ने की ओर अग्रसर हैं। कोरोना के समय 275 कोरोना ग्रसित आसन्न रोगियों का उपचार गैर वित्तीय नॉनफाइनेंसियल स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध के आधार पर निशुल्क हुआ था। 50 बेड ऑक्सीजन और ऑक्सीजन कांसिंटेटर के सपोर्ट कई गांवो में भी आक्रांत लोगों को निशुल्क उपचार दिए गए, शौउमी कम्पनी ने 20 कॉन्सिनटेटर और वैक्सपोल कम्पनी ने 16 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर दान स्वरूप इस अस्पताल को दिए। अब इस अस्पताल को राज्य सभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने वृद्ध जनो के लिए लिफ्ट के लिए सांसद मद से 14 लाख की राशि अनुशंसित कर उदारता और सेवा भाव का परिचय दिया है। खूंटी की जनता की ओर से संस्था के अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles