रेलवे ने रांची से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जाने का रास्ता बदला, कारण जानें

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले टाटीसिलवे, साकी और बरकाकाना होकर जाती थी। महज 6 घंटे में रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट अब बदल गया है। 2 अगस्त से ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। इसे लेकर रेलवे ने आदेश भी जारी कर दिया गया है। लेकिन बीते कल साकी और बरकाकाना के बीच ट्रैक पर पहाड़ी चट्टान गिर गई थी।

जिससे कल पूरे दिन रास्ता प्रभावित रहा। बाद में धनबाद से मंगाये गये बुलडोजर और पोकलेन मशीन से देर रात तक उसे हटाया गया। मानसून के सीजन में चट्टान गिरने का खतरा बना रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे के अगले आदेश तक ट्रेन टाटीसिलवे से मूरी और बरकाकाना होकर चलेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles