17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

सांसद संजय सेठ से मिले स्कूल ऑफ गवर्नेंस के प्रमुख राहुल

बिरसा भूमि लाइव

जून में मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन पर हुई चर्चा

रांची: पुणे स्थित एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नेंस के प्रमुख राहुल कराद ने शनिवार को सांसद संजय सेठ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने उनका स्वागत किया। उनकी संस्था के द्वारा 15, 16, 17 और 18 जून को मुंबई में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इसमें देश के सभी राज्यों के विधायक शामिल होंगे। श्री कराद ने सांसद को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र और भी सशक्त हो, यह उनका प्रयास है। सांसद ने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

सांसद ने कहा कि राहुल कराद ने भारतीय लोकतंत्र में एक नया प्रयोग किया है, यह भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। हमारे लोकतंत्र को समर्थ और सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles