30.9 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’

दिग्गज फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और स्टारकास्ट से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। खास बात यह है कि इस सीरीज के जरिए हिरानी के बेटे वीर हिरानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ एक साइबर-क्राइम थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के बीच टकराव और आपसी संबंधों की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में अरशद वारसी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जारी पोस्टर में अरशद वारसी पुलिस अधिकारी के लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि वीर हिरानी शर्ट, पैंट और टाई में नजर आ रहे हैं। दोनों एक एटीएम मशीन पर हाथ रखे खड़े हैं, जिसकी स्क्रीन पर रिलीज डेट दिखाई गई है।

यह वेब सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब राजकुमार हिरानी किसी वेब सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी पेश करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख