प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का किया दौरा, भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की

बिरसा भूमि लाइव

रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles