34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल दुनिया में भारत की ग्रोथ की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। उन्हाेंने वॉलीबॉल काे साधारण खेल नहीं बल्कि संतुलन और सहयोग का खेल बताया।

डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार काे एक हजार से अधिक खिलाड़ियों, उनके कोच काे वर्चुअली संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने वाराणसी के सांसद के तौर पर स्वागत किया और उन्हें शानदार खेल और प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आप सभी बनारस पहुंच गए हैं तो यहां की संस्कृति को भी समझ जाएंगे। आप सभी को यहां उत्साह बढ़ाने वाले दर्शक मिलेंगे। वॉलीबॉल खेल का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वॉलीबॉल साधारण खेल नहीं है। यह संतुलन और सहयोग का खेल है। इसमें संकल्प शक्ति भी दिखती है। वॉलीबॉल हमें टीम स्पिरिट से जोड़ती है। हर खिलाड़ी का मंत्र होता है ‘टीम फर्स्ट’। सभी खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के लिए खेलते हैं। हमारी जीत हमारे कोआर्डिनेशन, विश्वास और टीम की तत्परता पर निर्भर करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश भी इसी तरह आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, और एक पेड़ मां के नाम से लेकर विकसित भारत के अभियान तक, हम इसलिए प्रगति कर रहे हैं क्योंकि देश का हर एक नागरिक सामूहिक चेतना से ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र कर कहा कि आजकल दुनिया में भारत की ग्रोथ की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है, लेकिन जब देश विकास करता है, तो यह प्रगति सिर्फ आर्थिक रूप से सीमित नहीं रहती। यह आत्मविश्वास खेल के मैदान पर भी दिखता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत का प्रदर्शन विभिन्न खेलों में लगातार बेहतर हुआ है। हमें गर्व होता है जब हम खेल के मैदान पर तिरंगा फहराते देखते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles