प्रधानमंत्री मोदी रूस रवाना, पुतिन से होने वाली मुलाकात पर है दुनिया की नजर

बिरसा भूमि लाइव

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न अब से कुछ समय पहले रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान में सवार होने का फोटो एक्स हैंडल पर जारी किया है। विशेष विमान शाम 5:20 बजे मास्को के वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह आज और कल मास्को में रहेंगे। दोनों नेता भारत-रूस के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण शृंखला की समीक्षा और पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में साझा की गई जानकारी के अनुसार, इसके बाद, प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया जाएंगे। वो 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया रहेंगे। यह 41 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रूस में मास्को के साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। रूस में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। खासतौर पर रक्षा सौदे पर दुनिया की नजर रहेगी। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी रूस जा रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है। यह भी महत्वपूर्ण है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी मास्को जा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles