24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख

तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की टक्कर से 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रो गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50,000 रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। राज्य सरकार ने भी 3 लाख रुपये की राहत राशि घोषित की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो सरकारी बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से घोषित राहत पैकेज के रूप में मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मिले हैं।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस त्रासदी में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने शिवगंगा के जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को तुरंत दुर्घटना स्थल पर भेजा था, ताकि सभी प्रभावित लोगों को सही मेडिकल मदद मिल सके।
दरअसल, 30 नवंबर को शाम करीब 5 बजे कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक दूसरी सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने बताया कि घायलों को कराईकुडी सरकारी अस्पताल, तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और शिवगंगा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles