26 C
Kolkata
Friday, March 27, 2026

टी-20 विश्वकप के लिए नेपाली टीम को प्रधानमंत्री कार्की ने दी शुभकामना

काठमांडू। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आईसीसी टी–20 विश्व कप खेलने जा रही नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री कार्की ने कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व में टीम से नेपाल के लिए उल्लेखनीय परिणाम दिलाने का विश्वास व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हमारा राष्ट्रीय गान गूंजेगा और उसे पूरी दुनिया सुनेगी। कप्तान रोहित पौडेल की टीम नेपाल के आत्मविश्वास, एकता और सामूहिकता का बेजोड़ प्रदर्शन करेगी। अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “तीसरी बार आईसीसी टी–20 विश्व कप खेल रहा नेपाल इस समय दुनिया भर में फैले प्रशंसकों के समर्थन और अतीत में हासिल किए गए चमत्कारों व सफलताओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। इंग्लैंड के साथ आज होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले से पहले पूरे राष्ट्र की ओर से शुभकामनाएं। विजयी भवः। और ढेर सारा प्यार भी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles