28 C
Kolkata
Tuesday, August 18, 2026

बेंगलुरु खदान हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले में पत्थर खदान हादसे में सात मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी संदेश में कहा कि बेंगलुरु अर्बन जिले की पत्थर खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

गुरुवार को बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के पास स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में अचानक विशाल चट्टान गिर गई। हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख