प्रतुल शाहदेव ने मेडिका पहुंचकर घायल राजेंद्र साहू का पूछा हालचाल

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। वे मेडिका पहुंचे और घायल राजेंद्र साहू का इलाज कर रहे डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।  प्रतुल ने कहा कि लातेहार पुलिस बालूमाथ क्षेत्र में कोयला व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करे और इस इलाके में संगठित आपराधिक गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों पर भी लगाम कसे। उन्होंने कहा कि लातेहार के बालूमाथ क्षेत्र में कार्य कर रहे कोयला व्यवसायियों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। यह हमला इस क्षेत्र में संगठित अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दिखा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles