25 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हथिगवा थाना क्षेत्र में रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि थाना हथिगवां प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूसूचना मिली कि भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक् कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम निवासी ग्राम परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल मोटर साइकिल बरामद किया गया ।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथियों अलहसन पुत्र अजमल हुसैन व इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला निवासीगण परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां के साथ मिलकर उक्त घटना कारित किया है। अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इब्राहिम की तलाश के दौरान बरोंधा अंडरपास के पास पहुंचने पर आरोपित इब्राहिम ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया ।पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles