31 C
Kolkata
Thursday, March 19, 2026

हिंदू नव वर्ष पर निकाला गया प्रभात फेरी

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिला में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की और से आयोजित प्रभात फेरी का चाईबासा शहर में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक पर प्रभात फेरी में शामिल छात्रों के साथ अन्य लोगों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने “नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “राजा विक्रमादित्य अमर रहे”, “विक्रम संवत अमर रहे” तथा “डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार अमर रहे” के नारे भी लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। उन्हें भगवा रंग का वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, रविशंकर विश्वकर्मा, नवीन गुप्ता, चंद्र मोहन प, दिलीप साव, रोहित दास, रामानंद महतो, रितेश कुमार पिंटू, रितेश विश्वकर्मा, जगदीश निषाद, उल्लास नाग, श्यामल दास, मुकेश प्रजापति, अशोक महंती, मणिकांत पोद्दार और संजय साव उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी के सफल आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles