21.2 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड के विभिन्न जिलों में 23 नवंबर से आंशिक बादल छाने की संभावना

झारखंड के कई जिलों में 23 नवंबर से आंशिक बादल जाने की संभावना है। जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। यह स्थिति झारखंड के छोभ मंडल के (ट्रोपोस्फेयर) के निचले हिस्से में उत्तर पश्चिम से पश्चिम की ओर से चलनेवाली हवाओं से बनेगी। वहीं, झारखंड के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राज्य के चाईबासा, गोड्डा, सरायकेला और जमशेदपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। इधर, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। रांची में तड़के सुबह कुहासा छाया रहा। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जमशेदपुर में 29.2 डिग्री और 15.2 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, बोकारो में 27.1 डिग्री और 14.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles