31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

बच्चा चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बच्चे बरामद, 13 गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी हुए 12 बच्चों को बरामद किया है। साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 24 चोरों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को धुर्वा थाना में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था। रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी।
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि रांची के धुर्वा से अंश-अंशिका के लापता होने के बाद पुलिस ने रांची सहित अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इसमें बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है। जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी करने में लगा हुआ है। गुलगुलिया गैंग कई बच्चों को बेच चुका है। इस गिरोह के तार बिहार, ओडिशा, बंगाल और यूपी जुड़ा मिला है।
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने अंश-अंशिका का सौदा भी कर लिया था लेकिन पुलिस की दबिश से यह नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह गिरोह बच्चों से भीख मांगने और पॉकेट मारी का काम कराता है। साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता है। वहीं पुलिस का मानना है कि इस बच्चा चोर गिरोह का तार मानव अंगों के व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इस विषय पर भी पुलिस की जांच जारी है। मौके पर ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles