39.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी निर्मला को पुलिस ने छोड़ा

हजारीबाग। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को केरेडारी पुलिस ने गुरुवार को धरना स्थल से हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें केरेडारी थाना ले गई। जहां रात भर दोनों को थाने में रखा। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों पति – पत्नी को शुक्रवार सुबह छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि इनके खिलाफ पगार ओपी सहित कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें हिरासत में ले लिया था।

Related Articles

नवीनतम लेख