23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 11 मोटरसाइकिल किये जब्त

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला): चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को चैनपुर बस स्टैंड व ब्लॉक मोड़ के समीप संघन वाहन चेकिंग अभियान थाना प्रभारी आषुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट एवं कागजातों की जांच की गई। बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले ग्यारह मोटर बाइक चालकों के वाहन जब्त कर थाना ले जाया गया। वही सभी का चलान भी काटा गया।

जहां अन्य कागजों की भी जांच की जा रही है। और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाए। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles