23.1 C
Ranchi
Friday, March 24, 2023

लिप्टस बगीचा हत्याकांड मामले के फरार मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिरसा भूमि लाइव

गुमला : गुमला कोर्ट में मुंशी का काम करने वाले युवक लक्ष्मण नगर निवासी परमेश्वर सिंह की हत्या दो फरवरी को कर दी गई थी। घटना में शामिल विकास कुमार बड़ाइक ऊर्फ बिल्ला को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना के मुख्य आरोपी शिव शंकर सिंह उर्फ विठला पिता राम वियोग सिंह रामनगर निवासी वर्तमान पता मांनझोंपुर थाना करपी अरवल बिहार और उसके साथी अजय सिंह पिता जयप्रकाश रौतिया ग्राम खुरसुता थाना रायडीह जिला गुमला वर्तमान पता शास्त्री नगर गुमला को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आज जेल भेज दिया।

हत्या कांड के बाद एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन कर विकास बड़ाईक उर्फ बिल्ला को 10 फरवरी को जेल भेज दिया गया। वही इस कांड के दो अभियुक्त को जो फरार चल रहे थे उसे बिहार पुलिस की मदद से रविवार को थाना करपी जिला अरवल बिहार से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। वही छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद मोज्जमिल, विवेक चौधरी सहित थाना के जवान शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles