पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 7 लोगों को किया गिरफ्तार 

बिरसा भूमि लाइव

रांची : सुखदेव नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को ही लूट पाट की घटना को अंजाम देने के लिए नवाटोली चौक स्थित एक कैम्पस के अन्दर खाली मकान में अवैध हथियार के साथ ये सभी आरोपित जमा हुए।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर दी। पुलिस टीम ने वहीं पांच को दबोच लिया। किशोर कौशल ने बताया कि इनकी निशान देही पर दो अन्य आरोपितों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में संतोष राय, दीपक कुमार सिंह, रवि कुमार, अभिषेक कुमार चौधरी, अलतमस अंसारी, सुजीत कुमार और सूरज कुमार का नाम शामिल है।

मंगलवार को एसपी किशोर कौशल ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना आ रही थी कि कुछ असामाजिक तत्व पंडरा बाजार के व्यवसायियों की रेकी कर रहे हैं। बाजार समिति स्थित दुकान से शाम को वापस घर लौटने के क्रम में रास्ते में लूट पाट करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना और क्यूआरटी टीम क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी रखनी शुरू कर दी थी।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles