बिरसा भूमि लाइव
रांची: अशोक नगर स्थित होटल अमलताश में साहित्य संगम संस्थान, दिल्ली द्वारा आहुति महोत्सव् सह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एनएन पांडेय, पूर्व अपर मुख्य सचिव ने की समारोह में इंदौर से आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार जी, देहरादून से डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, एल आर सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आयोजन में आचार्य राजवीर सिंह मंत्र, नीता शेखर, सिम्मी नाथ, प्रशान्त करण, मनीषा सहाय आदि की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया किया गया। पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रशान्त करण को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा सहित कई साहित्यसेवियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार सुनील बादल, इंदुकांत दीक्षित और राजकुमार पाठक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नवगीत के पुरोधा एवं हिंदी साहित्य जगत के विश्व विख्यात कवि डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, सुनील बादल, डॉ अंजेश कुमार सहित अनेक कवियों ने काव्यपाठ किया।