27 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बल झंडा दिवस पर सेना के जवानों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर देश की तीनों सेनाओं के वीर जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस देश को सुरक्षित रखने के साथ ही नागरिकों के मनोबल को भी मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशवासियों से सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक योगदान देने की भी अपील की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सशस्त्र बल झंडा दिवस पर हम उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जो अटूट साहस के साथ देश की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, संकल्प और अदम्य भावना हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा का कवच है। उनका समर्पण कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त उदाहरण है। आइए, हम सभी सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में योगदान करें।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles