रांची: झारखंड के मतदाताओं और भावी वोटरों के लिए बड़ी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने झारखंड समेत देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। इस अभियान के तहत 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि (Eligibility Date) के आधार पर मतदाताओं की पहचान और सूची को अपडेट करने का काम किया जाएगा।
झारखंड में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें (SIR 2026 Schedule):
चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:
-
30 जून से 29 जुलाई: बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण और मतदाताओं का सत्यापन।
-
29 जुलाई: मतदान केंद्रों (Polling Stations) का पुनरीक्षण और युक्तिकरण।
-
5 अगस्त: मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन (Draft Publication)।
-
5 अगस्त से 4 सितंबर: मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि।
-
5 अगस्त से 3 अक्टूबर: प्राप्त दावों और आपत्तियों का आधिकारिक निपटारा।
-
7 अक्टूबर 2026: अंतिम रूप से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (Final Publication)।

